फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टांगरी बांध रोड से जीटी रोड तक होगी सीधी कनेक्टिविटी, वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा

Thu, 27 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के टांगरी बांध रोड के कारपेटिंग कार्य का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के टांगरी बांध रोड पर गांव रामगढ़ माजरा से महेशनगर पंप हाउस तक रोड की कारपेटिंग का कार्य किया जा रहा है। इस रोड को आगे घसीटपुर से जीटी रोड तक जोड़ने के लिए नई रोड बनाई जा रही है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को टांगरी बांध रोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से की जा रही कारपेटिंग के कार्य का मुआयना किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा, टांगरी बांध रोड को आगे घसीटपुर से लेकर जीटी रोड तक जोड़ा जाएगा और इसके लिए नई रोड बनाई जा रही है। टांगरी बांध रोड पूर्व में बनने से बांध की ऊंचाई बड़ी है, इस कारण बरसात के दौरान नदी में रिकॉर्ड पानी आने के बावजूद भी शहर की ओर पानी नहीं आया और पूरे शहर का बचाव हुआ। उन्होंने बताया कि रामगढ़ माजरा से जीटी रोड तक रोड पर कारपेटिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद आगे इस रोड को छह फुट और चौड़ा किया जाएगा। रोड बनाने के कार्य में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस को रोड बनने तक ट्रैफिक डायवर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें