फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किताब समीक्षा प्रतियोगिता में डिंपी प्रथम

विज्ञापन
शहर के देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया। कॉलेज
विज्ञापन
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के पुस्तकालय विभाग की ओर से किताब समीक्षा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न पुस्तकों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में डिंपी प्रथम, वर्षा द्वितीय, मुस्कान और महकप्रीत तृतीय स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्य मुक्ता अरोड़ा ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का सागर है और पुस्तकों से जुड़ाव व्यक्ति के बौद्धिक एवं नैतिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने और पठन-पाठन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष प्रीति पराशर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें