फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाषण प्रतियोगिता में दिलप्रीत रहीं प्रथम

विज्ञापन
अंबाला सिटी के स्कूल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के दौरान मौजूद प्रतिभागी विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भारत विकास परिषद, महर्षि दयानंद शाखा की ओर से शहर के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में एक जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुआ। प्रतियोगिता में शहर के 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री सरदार पवित्र सिंह बाजवा और विशिष्ट अतिथि दिनेश कांत जिंदल ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिलप्रीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह अब शाहाबाद में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगी। सोहन लाल डीएवी स्कूल की ईश्विंद्र कौर द्वितीय, केपीएके महाविद्यालय की नव्या तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि सांत्वना पुरस्कार केपीएके की पलक को मिला। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जत्थेदार इंदरपाल सिंह खालसा ने बच्चों को गुरु जी के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। शाखा अध्यक्ष चमन अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका जत्थेदार इंदरपाल सिंह, सरदार रविंदर पाल सिंह और परमजीत कौर ने अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें