फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिंघपुरा कॉलोनी से तीन नाबालिग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। थाना क्षेत्र की सिंघपुरा कॉलोनी से तीन नाबालिग दोस्त लापता हो गए हैं। 15 नवंबर की शाम से गायब बच्चों का जब दो दिन तक सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस चौकी बराड़ा में गुहार लगाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी है।
विज्ञापन

सिंघपुरा कॉलोनी निवासी निशान सिंह, सतविंदर सिंह और राम अवतार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर आसपास ही हैं और उनके बेटे आपस में दोस्त हैं। 15 नवंबर की शाम करीब चार बजे निशान सिंह का बेटा 15 वर्षीय बेटा, सतविंदर सिंह का 16 वर्षीय बेटा और राम अवतार का 15 वर्षीय बेटा घर पर बिना कुछ बताए कहीं चले गए।
परिजनों के मुताबिक, घर से 15 हजार की नकदी और बिना सिम कार्ड वाला एक आईफोन ले गए हैं। जांच में सामने आया है कि एक किशोर स्नैपचैट आईडी का इस्तेमाल कर रहा है। इसके आधार पर पुलिस साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई अजैब ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें