सेंट्रल जेल के भीतर की तस्वीरें मोबाइल पर अपलोड करने वाला आरोपी दिलबर: पुलिस पीआरओ
- फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
अंबाला। हत्या, लूट, अपहरण के मामलों में संलिप्त आरोपी भूरेवाला गांव निवासी दिलबर को सेंट्रल जेल के भीतर की फोटो मोबाइल पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर काबू किया। सोमवार कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर यह कार्रवाई 8 अक्तूबर को सीआईए के सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार की तहरीर पर हुई थी।
दिलबर एक शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण वह आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं और जोकि बंबीहा गैंग से जुडा हुआ अपराधी है। वर्ष 2024 में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना रायपुर रानी जिला पंचकुला में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और उसे गिरफ्तार करके अंबाला सिटी के केंद्रीय जेल भेजा गया था। इस दौरान दिलबर ने जेल में रहते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। जेल से बाहर आने के बाद जेल के अंदर की वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आई-डी पर अपलोड की थी। गुप्त सूचना को पुख्ता करने के लिए दिलबर की सोशल मीडिया का विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि दिलबर ने 30 दिसंबर 2024 को अपनी इंस्टाग्राम आई-डी पर केंद्रीय कारागार की तस्वीर अपलोड की थी। दिलबर ने जेल के अंदर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करके युवा वर्ग को अपराध की दुनिया की तरफ आकर्षित किया था और अपने साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया था। दिलबर ने जेल के अंदर मोबाइल फोन इस्तेमाल करके अपराध धारा 42 का किया था।
सेंट्रल जेल के भीतर की तस्वीरें मोबाइल पर अपलोड करने वाला आरोपी दिलबर: पुलिस पीआरओ- फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।