फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दीक्षा ने कला प्रतियोगिता में चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलेरां की नौवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा ने प्रिंस वैली प्लेस धूरी (संगरूर) में ''''किसमें कितना है दम'''' टैलेंट शो में आयोजित कला प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा के सम्मान में स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्कूल की प्राचार्या ने छात्रा को प्रमाण पत्र और एक चांदी का सिक्का भेंट कर उसको प्रोत्साहित भी किया। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि छात्रा ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर जो मुकाम हासिल किया है उससे स्कूल का गौरव बढ़ा है। उन्होंने छात्रा दीक्षा व उसके अभिभावकों को भी बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें