फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईकोर्ट की महिलाकर्मी का रिश्तेदार बन 11 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ 11 लाख की धोखाधड़ी हो गई। साइबर ठगों ने सिटी के अंबा विहार निवासी महिला को उसके कनाडा में रहने वाले रिश्तेदार का बेटा बनकर फोन किया। उसने कहा कि उसने मां को सरप्राइज देना है।
विज्ञापन

यही कारण रहा है कि महिला झांसे में आ गई। पूरे पैसे देने पर उसे खुद के साथ ठगी का अहसास हुआ। शिकायत में महिला ने बताया कि वह हाईकोर्ट में कार्यरत है। 26 अक्टूबर की रात नौ बजे उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। सामने वाले ने खुद को कनाडा का गौरव होने की बात कही। रिश्तेदार का बेटा बनकर झांसे में लेते हुए कहा कि उसने खाते में 10.15 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं, जो कुछ समय बाद दिखेंगे। उसने कहा कि यह बात किसी को मत बताना। उसने अपनी मां को सरप्राइज देना है। अगले माह ही उसे भारत आना है। इसके बाद उसने पहले दो लाख रुपये ट्रांसफर किए। इस तरह महिला ने समय-समय पर रुपये लेकर 11 लाख रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें