फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोरोना संक्रमितों को नहीं खाने होंगे धक्के, एप से बुक होंगे अस्पताल

विज्ञापन
Digital india - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। अब कोरोना संक्रमित मरीजों को दाखिल होने के लिए दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी। किस अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज के लिए कितने बेड खाली हैं न केवल यह जानकारी बल्कि घर बैठे ही मरीज अस्पताल के बेड को बुक भी करवा सकेंगे। कोरोना के चलते मरीजों को त्वरित और बुकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को हॉस्पिटल बैड मैनेजमेंट व होम आईसोलेशन एप का शुभारंभ किया। इस एप को गूगल के माध्यम से व जिला प्रशासन द्वारा जारी वेबसाइट के जरिये डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज ने कहा कि यह मॉडल हिंदुस्तान में पहला ऐसा माडल हो सकता है जो यहां पर लांच किया गया है। राज्य स्तर पर भी इस प्रकार के एप लांच करने के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जायेगी। विज ने कहा कि अंबाला अस्पताल बेड मैनेजमेंट के तहत कोई भी व्यक्ति जिले में कोविड से संबंधित, कितने बेडों की व्यवस्था के साथ-साथ वहां पर अन्य चिकित्सा सुविधाओं की क्या-क्या व्यवस्था है कि एप पर जानकारी ले सकता है। इसके लिए व्यक्ति को भी अपनी तमाम जानकारी एप पर डालनी होंगी। एप पर जानकारी डालने के बाद संबंधित व्यक्ति को बेड बुक करवाने पर एक एसएमएस भी आएगा। इसके लिए तीन घंटे की समय अवधि होगी यदि संबंधित व्यक्ति नियमानुसार व समय अवधि को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को करेगा तो उसे बेड की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य चिकित्सा सुविधा मिल सकेंगी अन्यथा यह सुविधा रद हो जायेगी।
होम आइसोलेट मरीज की स्थिति के अनुसार बदलेगा एप का रंग
गृहमंत्री विज ने इस मौके पर होम आईसोलेशन एप का भी शुभारंभ किया। इस एप के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमें होम आईसोलेशन संबंधी मरीज की मोनिटरिंग रखेंगी और क्यूआर कोड के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित मरीज का पूरा डाटा उन द्वारा बताए जाने वाली जानकारी के अनुसार भरेगी। यदि मरीज को चिकित्सा की बेहद आवश्यकता है तो उसे डाक्टर के परामर्श के बाद अस्पताल में शिफ्ट करने का काम भी किया जाएगा। दोनों एप की विशेषता यह है कि समय-समय पर संपूर्ण जानकारी डेस्क बोर्ड पर अंकित होगी। मरीज की स्थिति अनुसार एप में रंग भी बदलेगा यानि कि मरीज की क्या स्थिति उसका पता चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें