फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी विजिलेंस को किया बहाल, कपिल विज प्रकरण में थे सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज के साथ हुई कहासुनी के बाद निलंबित किए गए डीआईजी विजिलेंस अशोक कुमार की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। फिर से उन्हें स्टेट विजिलेंस ब्यूरो अंबाला में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सात फरवरी को अंबाला के सरहिंद क्लब में एक जन्मदिन की पार्टी में गृहमंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज और डीआईजी विजिलेंस भी पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद कपिल विज ने अशोक कुमार पर मारपीट करने और धमकी देने का केस दर्ज करवाया था। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि डीआईजी अशोक कुमार को अगले ही दिन विभाग ने निलंबित कर दिया गया था। हालांकि इस प्रकरण में अशोक कुमार को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ था। करीब 15 दिन पहले अशोक कुमार घरौंडा, नीलोखड़ी और पुंडरी के विधायक को साथ लेकर गृहमंत्री अनिल विज से मिले थे। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह विवाद अब खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें