अंबाला से दिल्ली की तरफ जाने वाला रेल खंड। संवाद
अंबाला। अंबाला-दिल्ली रेल खंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले कुछ दिन मुश्किल भरे होंगे। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अंतर्गत शाहाबाद मारकंडा और मोहड़ी स्टेशनों के बीच कार्य किया जाएगा, इसके तहत लूप लाइनों का विस्तार और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल लगाए जाएंगे।
इस कार्य के लिए रेलवे ने ब्लॉक लेने का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने बताया कि इस ब्लॉक के दौरान रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द करने और 29 ट्रेनों का मार्ग बदलने का निर्णय लिया है। यह कार्य 30 मई से 6 जून तक चलेगा। इन 6 दिनों तक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य चलेगा इसी दिन नॉन-इंटरलॉकिंग यानी कमिशनिंग का मुख्य कार्य होगा।