अंबाला सिटी। ओपीएस विद्या मंदिर में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के छात्रों के लिए इंटर-हाउस बैडमिंटन मैच का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल कौशल और टीम वर्क को बढ़ावा देना रहा। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के खिलाड़ियों ने कोर्ट पर कड़ा मुकाबला किया। विभिन्न श्रेणियों में आयोजित इन मैचों में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के वर्ग में रूबी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डायमंड और एमरल्ड हाउस दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग के लड़कों के मुकाबले में डायमंड हाउस ने बाजी मारी, वहीं रूबी हाउस दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में भी रूबी हाउस ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि डायमंड और एमरल्ड हाउस ने अगला स्थान प्राप्त किया। स्कूल की डायरेक्टर ईशा बंसल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासित व्यक्तित्व गढ़ने का माध्यम हैं। प्रिंसिपल नीलम शर्मा ने भी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।