फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के पैसे मांगें तो हथियारों से हमला

Sun, 27 Jul 2014 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के धीन गांव स्थित एक ढाबे पर खाना-खाने के बाद पैसे देने पर हुए विवाद के बाद कुछ दबंग युवकों ने ढाबा संचालक नरेश कुमार की जमकर पिटाई की ओर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस विवाद में ढाबा संचालक का रिश्तेदार बीच में आया तो उससे भी मारपीट की गई। इस मारपीट में ढाबा संचालक लहूलुहान हो गया। आरोप है कि दबंगों ने हवाई फायर भी किया। फिलहाल घायल को लहूलुहान हालत में एसएम मेडिकल कालेज लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

 जानकारी के अनुसार धीन गांव के  शेरे पंजाब ढाबे पर कुछ युवक खाना खाने आए थे। नरेश ने जब युवकों से खाना खाने के पैसे मांगे तो उन्होंने तेजधार हथियारों से उस पर वार कर दिया। इस दौरान जब नरेश का रिश्तेदार उसे छुड़वाने आया तो उसके साथ भी युवकों ने मारपीट की। 
विज्ञापन


राज कुमार ने आरोप लगाया कि युवकों ने हवाई फायर भी की।  आसपास के लोगों की मदद से नरेश कुमार को मुलाना एमएम मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया। यहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें