फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीजी जेल ने किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डीजी जेल मोहम्मद अकील ने सोमवार को अंबाला सिटी के हर्बल पार्क के पास कैदियों व बंदियों की ओर से संचालित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। उन्होंने करीब एक घंटे तक पंप की व्यवस्था की जांच की और कैदी व बंदियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

डीजी जेल ने बताया कि सरकारी विभाग इस पेट्रोल पंप से उधार में तेल ले सकता है लेकिन यह सुविधा आम लोगों के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि अंबाला में अभी हर रोज तेल की बिक्री पांच लाख तक बिक्री हो रही है। वहीं कुरुक्षेत्र में 15 लाख के करीब का तेल बिका है।
इसके अलावा जेल में बेकरी और अन्य सामान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 6 पेट्रोल पंप सुचारू रूप से चल चुके हैं।
इसके अलावा चार और शुरू होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इन पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो इलेक्ट्रिक चार्जिंग सिस्टम भी लगवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें