फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भक्तों ने की मां शैलपुत्री की आराधना, मंदिरों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
अंबाला कैंट के गोबिंद नगर ​स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव का हुआ शुभारंभ, माता के दर्शन कर मांगीं मन्नतें
विज्ञापन

अंबाला में शारदीय नवरात्र शुरू, मंदिरों में मां शैलपुत्री की आराधना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व रविवार को अंबाला छावनी में धूमधाम से शुरू हो गया। प्रथम नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में नारियल, चुनरी, फल और पुष्प अर्पित कर मनोकामनाएं मांगीं। छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के साथ परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर प्रांगण में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई, जिसके बाद मां दुर्गा की स्तुति और आराधना का दौर चला।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अनुसार, पहले दिन सामूहिक पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह श्री सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित 87वां नवरात्र महोत्सव है। संध्या बेला में रात्रिकालीन संकीर्तन के दौरान भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गईं। माता के भजनों और जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा।
कालीबाड़ी और श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ी भीड़
छावनी के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां काली और मां शैलपुत्री के दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी थीं। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। रानी बाग जैन नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में भी प्रथम नवरात्र पर मां शैलपुत्री का पूजन और महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

मुख्य यजमानों ने की महाआरती
श्री दुर्गा मंदिर में नवरात्र महोत्सव के तहत प्रथम नवरात्र की महाआरती में प्रतीक धमीजा, दीपक अग्रवाल और नीरज बंसल मुख्य यजमान रहे। इन यजमानों ने पंडित सुरेश शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके बाद मां दुर्गा की महाआरती की गई।

अंबाला कैंट के गोबिंद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। प्रवक्ता

अंबाला कैंट के गोबिंद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें