फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कबीर जयंती पर संत सम्मेलन में रुहानी प्रवचन से निहाल हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
रुहानी सत्संग में उप​स्थित श्रोतागण। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला-नारायणगढ़ रोड स्थित गांव खतौली मोड़ के निराकारी जागृति मिशन आश्रम में सतगुरुदेव कबीर साहेब की पावन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में संत सम्मेलन और अटूट भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में माई देवा शक्तिपीठ दरबार झरमड़ी के पीठाधीश्वर संत रामसिंह महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने रुहानी प्रवचनों से संगत को निहाल किया। आश्रम के गद्दीनशीन महामंडलेश्वर एडवोकेट सतगुरु स्वामी ज्ञान नाथ महाराज व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मशहूर गायक महात्मा सुरप्रीत सन्नी ने भजनों से श्रद्धालुओं को आत्मिक आनंद से सराबोर कर दिया। महात्मा प्रवीन मंडौर ने ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन की पावन विचारधारा से संगत को अवगत कराया और कबीर साहेब के वचनों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मिशन कार्यकारिणी द्वारा महात्मा प्रवीन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और विचारधारा के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने कहा कि कबीर साहेब उच्च कोटि के तत्ववेत्ता, समाज सुधारक और अध्यात्म के सिरमौर थे। उन्होंने समाज में फैले पाखंड, अंधविश्वास, जातिवाद और ऊंच-नीच के भेदभाव का खंडन किया। स्वामी जी ने कबीरा कुंआ एक पानी भरे अनेक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि ईश्वर की विशुद्ध चेतनधारा हर प्राणी में एक समान विद्यमान है। उन्होंने तत्ववेत्ता सतगुरु को परमात्मा से भी श्रेष्ठ बताया। कार्यक्रम के अंत में संत-महापुरुषों को स्मृति चिन्ह व सिरोपा भेंट किया गया, इसके बाद श्रद्धालुओं को ज्ञान दीक्षा दी गई और अटूट भंडारा बरताया गया।

रुहानी सत्संग में उपस्थित श्रोतागण। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें