फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं तवक्कल शाह में उर्स में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
उर्स के दौरान मौजूद श्रद्धालु और कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला शहर। पुरानी सब्जी मंडी स्थित सांई तवक्कुल शाह जी का 130वां तीन दिवसीय सालाना उर्स दरगाह शरीफ में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। उर्स में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगवाई और साईं तवक्कल शाह को याद किया।
सभी कार्यक्रम अयाज महमूद संपदा अधिकारी हरियाणा वक्फ बोर्ड एवं उनके स्टाफ की देखरेख में संपन्न हुए। उर्स में बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन ने आयोजनो और दुआ में भाग लिया। इस मौके पर साईं की शिक्षाओं में आस्था रखने वाले सर्व समाज के श्रद्धालुओं ने उनके मजार पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रशासक ने सांई जी द्वारा बताए हुए रास्ते पर चलने का अनुरोध किया व लोगों को नेकी की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर हरियाणा वक्फ बोर्ड द्वारा आने वाले जायरीन व आम लोगों के लिए लंगर का प्रबंध किया गया। इस अवसर पर उर्स का समापन देश की तरक्की व खुशहाली और अमन शांति व सभी लोगों की भलाई के लिए दुआ के साथ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद जावेद नदवी अंबाला, कारी मोहम्मद इमरान, मुफ्ती शाहबाज आदि की टीम ने वक्फ बोर्ड का इस आयोजन में सहयोग किया। इस मौके पर हरियाणा वक्फ बोर्ड के अन्य अधिकारी जनाब दीन मोहम्मद, मोहम्मद मुबारक, इंजीनियर जाकिर, सहायक अभियंता इकबाल अहमद, दानिश, शादाब, तनवीर एवं स्टाफ के कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें