फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मां की आराधना करने उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
लक्ष्मी नगर चौक में चल रहे 10 दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित भक्तजन। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सेक्टर नौ के पास लक्ष्मी नगर चौक पर पूर्वांचल सनातन पूजा समिति संगठन की ओर से आयोजित प्रथम नवरात्र दुर्गा पूजन समारोह के छठे दिन मांग का पूजन विधिवत तरीके से किया गया। पूजा अर्चना करने के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडितों की ओर से विधिवत मंत्रोच्चारण किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि अंबाला सिटी से भाजपा अध्यक्ष मनदीप राणा ने अपने साथियों सहित पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका। उन्होेंने पूर्वांचल सनातन पूंजी समिति संगठन के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का यह कार्यक्रम पहली बार अंबाला सिटी में देखने को मिला है। लोगों में इस कार्यक्रम के प्रति श्रद्धा देखी जा रही है कि किस तरह से मां के भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर मां के सुंदर भजनों पर झूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने मुख्यातिथि भाजपा नेता को मां दुर्गा का स्मृति चिन्ह व प्रसाद देकर सम्मानित किया। गायकोें ने भजन पेश किए। प्रतिदिन पूजा का समय सुबह आठ से 11 बजे व शाम को कीर्तन भजन का कार्यक्रम पांच से 10 बजे तक किया जा रहा है। रात आठ बजे भजन संध्या में माता जी की विशेष आरती कर प्रसाद वितरण का कार्य किया जाता है। कार्यक्रम में प्रतिदिन कीर्तन, भजन संगीत में नीतू श्याम लाडली टीम की ओर से निस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें