फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नांदेड़ पहुंचे श्रद्धालु

Fri, 08 May 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत करनाल सहित प्रदेश के 9 जिलों से करीब 800 श्रद्धालु तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ पहुंच गए। इनमें करनाल से गए 200 तीर्थयात्री भी शामिल हैं। नांदेड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर स्थानीय प्रशासन और संगत की ओर से ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। स्वागत के बाद सभी तीर्थयात्रियों को निर्धारित होटलों में ठहराया गया। श्रद्धालु सायंकाल तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 5 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वहीं करनाल से श्रद्धालुओं को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रवाना किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें