फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रद्धालुओं ने प्रस्तुत किए कीर्तन और भजन

विज्ञापन
अंबाला सिटी के निर्मल विहार में कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला सदस्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। निर्मल विहार के जिंदल विला में दिव्या जिंदल के आवास पर वूमेन सोशल वेलफेयर सोसायटी की सदस्यों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुंदर भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद के रूप में मिठाई और फल बांटे गए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर वीना ढल ने कहा कि आज की आधुनिक महिलाएं जीवनशैली अपनाने के साथ धर्म से जुड़ाव महसूस करती हैं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को पूजा-पाठ के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। इस आयोजन में श्रद्धा चितकारा, सारिका रोनी, वीनस नागी, रिधिमा बक्शी, दिव्यानी नागी, रितू शर्मा, संगीता आहूजा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें