अंबाला सिटी। पुराना सिविल अस्पताल के सामने श्री राधेश्याम मंदिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में साप्ताहिक प्रभात फेरी के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। यह प्रभातफेरी श्री राधेश्याम मंदिर से प्रारंभ हुई और श्रद्धालुओं के घर से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने कई जगहों पर फूलों से प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस मौके पर संकीर्तन सेवा विवेक सबलोक गोविंद की ओर से की गई। श्रद्धालुओं ने भजन गाकर श्रीकृष्ण जी की महिमा का गुणगान किया। प्रभातफेरी अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर निकाली गई।