शहर के अंबाला क्लब में लेखा पेंशनर एसोसिएशन का गठन हुआ। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। अंबाला क्लब में मंगलवार को लेखा पेंशनर एसोसिएशन का गठन किया गया। इस मौके पर सेना से जुड़े हुए सभी सेवानिवृत रक्षा लेखा पेंशनर के मामलों की सुनवाई और मांगों को लेकर चर्चा की गई। इसके उपरांत एसोसिएशन की पहली बैठक भी हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सीपी सीकरी को प्रधान पद पर नियुक्त किया गया, इसके बाद प्रधान सीपी सीकरी को केक काटकर जन्मदिन की बधाई भी दी। एसोसिएशन में राम सिंह को उपप्रधान, विनोद कुमार सपरा को वरिष्ठ उपप्रधान, ओमप्रकाश सीगन को कोषाध्यक्ष और उमेश व्यास को सचिव एवं लेखाकार नियुक्त किया गया। प्रधान सीपी सिकरी ने बताया कि एसोेसिएशन की ओर से सदस्यों के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाने, स्वास्थ्य जांच, पारिवारिक मुद्दों पर सहायता, आर्थिक सामाजिक और न्यायिक मदद दी जाएगी। इस अवसर पर एसोसिएशन से जुड़े कई सदस्य भी मौजूद रहे।