अंबाला। जिलाभर में गणपति बप्पा के पंडालों में विराजे बप्पा के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सुबह और शाम को भव्य आरती हुई। इस अवसर पर कहीं छोले भूटेरे तो कहीं माल पूड़े का भोग लगा गया।
छावनी के कच्चा बाजार स्थित पप्पू पतंग वाला चौक पर अंबाला कैंट के राजा, सबका श्री गणेश जी मित्र मंडल की ओर से आठवां गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान पंडित अजेय नारायण भारद्वाज ने बताया कि रविवार की सुबह बप्पा की आरती कर छोले भटूरे का भोग लगाया गया।
इसके बाद शाम को बप्पा की आरती की गई। आरती के दौरान गणपति बप्पा खीर, मालपूड़े का भाेग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
महिलाओं ने किया कीर्तन
अंबाला। छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में जय श्री गणेश मंडल की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को धूमधाम से गणपति बप्पा की प्रतिमा को स्थापित किया गया। वहीं, रविवार की शाम मंदिर धर्मशाला में नीरज एंड पार्टी और स्त्री सभा की ओर से कीर्तन किया गया। इसके बाद बप्पा की आरती कर भोग लगाया गया।
आरती के बाद लगा भोग
अंबाला। दीना की मंडी स्थित बसंती माता मंदिर परिसर में बसंती माता युवा क्लब की ओर से छठा श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गौरव ने बताया कि छह सितंबर को मूर्ति स्थापना की गई। इसके बाद सुबह और शाम को बप्पा की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
श्रद्धालुओं को सुनाई गणेश पुराण की कथा
अंबाला। छावनी के हिल राेड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिर परिसर में में श्री गणेश पुराण कथा की गई। इस कथा में पंडित बुद्धी वल्लभ ने गणेश जी के जन्म और विवाह के बारे में श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करवाई। इसके बाद बप्पा की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
दयाल बाग के राजा के दर्शन करने उमड़े भक्त
छावनी के दयाल बाग में शिव गणेश मित्र मंडल की ओर से दयाल बाग के राजा का 12वां गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार को विधि विधान से मूर्ति स्थापना करवाई गई। इसके बाद रविवार को सुबह और शाम को बप्पा की आरती की गई और श्रद्धालुओं को लड्डू का प्रसाद बांटा गया।
लड्डू और केले का लगाया भोग
अंबाला सिटी। अंबाला के कोतवाली बाजार में श्री सिद्धी विनायक सेवा सोसायटी की ओर से 12 वें गणेश महोत्सव के दूसरे दिन श्री गणेश की विशेष पूजा की गई। पूजा के बाद लड्डू और केले का प्रसाद का वितरण किया गया। रविवार को गोपी नाथ कमल राजपुरा वाले ने भगवान गणेश के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया। सोसायटी के सदस्य विजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से गणेश महोत्सव मनाते आ रहे हैं।
अंबाला छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में बप्पा की पूजा करते श्रद्धालु।
अंबाला छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में बप्पा की पूजा करते श्रद्धालु।
अंबाला छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में बप्पा की पूजा करते श्रद्धालु।
अंबाला छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में बप्पा की पूजा करते श्रद्धालु।