फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रभु यीशु मसीह के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तेरा हो अभिषेक अमन के राजकुमार... गडरियों ने देखा उजाला आधी रात...मेरा प्रभु जन्मा गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। यह मौका था प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन का, छावनी स्थित होली रिडिमर कैथोलिक चर्च और सदर बाजार स्थित सीएनआई चर्च का।
विज्ञापन

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर श्रद्धालु दूर दूर से चर्च में पहुंचे और प्रेयर के साथ साथ प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को लेकर देर रात तक गीत गाए। इसके बाद रात 10 बजे प्रभु के जन्मदिवस पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान श्रद्धालुओं को केक और चाय का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं दोनों ही चर्च लाइट से जगमग होती रही।
होली रिडिमर कैथोलिक चर्च
छावनी के लाॅरेंस रोड स्थित होली रिडिमर कैथोलिक चर्च के फादर पतरस मुंडू ने बताया कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च को लाइट से सजाया। इसके बाद मंगलवार की रात साढे़ सात बजे प्रेयर शुरू की गई और रात 10 बजे तक प्रभु यीशु मसीह के गीत गाए गए। जिसमें यीशु मसीह इस दुनिया में जन्म लिए हैं, हम उसकी आराधना और स्तुति करते हैं... यीशु मसीह हमारे दुनिया के मुक्तिदाता हमारे चरवाहा, हमारे मार्गदर्शक हम उसकी अराधना करें... हम सब मनुष्य अपने मन और दिल को साफ करते हुए यीशु मसीह का स्वागत करें। रात 10 बजे के बाद चर्च में आए श्रद्धालुओं को केके बांटा गया। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह साढे़ नौ बजे से लेकर 11 तक प्रेयर होगी। इसके बाद चर्च श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएनआई चर्च में भी हुए कार्यक्रम
सदर बाजार स्थित सीएनआई चर्च के फादर रैबरेन जस्टिस विश्वास मल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। रात 11 से 12 बजे तक चर्च में श्रद्धालुओं द्वारा प्रेयर की गई और गीत गाए गए। इसके बाद 12 बजते ही प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर एक दूसरे को बधाई दी। इसके बाद चर्च में चाय और केक का प्रसाद बांटा गया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढे़ ग्यारह बजे क्रिसमस की विशेष इबादत होगी। इसके साथ ही चर्च में प्रयेर, कैरल और सोंग आयोजित होगे। दोपहर को श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें