अंबाला सिटी के विभिन्न बाजारों में गणपति महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। श्री सिद्धिविनायक सेवा सोसायटी की ओर से 10वां श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के छठे दिन ग्वालियर से पहुंचे भजन सम्राट मनोज बांवराने गणपति महाराज की महिमा का गुणगान किया। भक्तों ने भजनों का खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर भजन सम्राट मनोज बांवरा द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर पंडाल में उपस्थित सभी भक्तजन झूम उठे।
सिद्धिविनायक सेवा सोसायटी के सदस्य धर्मपाल, सतीश गुप्ता, सचिन सोनू, सुभाष अग्रवाल, अरुण शर्मा, रमन मल्होत्रा, राकेश गुप्ता व विजय अग्रवाल आदि ने बताया कि सोसायटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी अंबाला सिटी कोतवाली बाजार में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अंबाला शहर की दर्जनों संस्थाओं के प्रतिनिधि गणपति महाराज के दरबार में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। इस महोत्सव के छठे दिन सोमवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
----------------
श्री गणेश महोत्सव में प्रस्तुत की गई सुंदर झांकिया बनी मुख्य आकर्षण का केंद्र
इसी प्रकार अंबाला सिटी के प्राचीन श्री गणेश मंदिर छोटा बाजार में श्री गणेश मंडल संस्था की ओर से 21वां श्री गणेश महोत्सव बड़ी ही श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को गणेश महोत्सव में संदीप नटखट एडं ग्रुप की ओर से विभिन्न प्रकार की सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई जोकि मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनी रही। जिसमें विशेष तौर पर भगवान भोले शंकर, गणपति महाराज व श्री राधे कृष्ण जी की विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां पेश की गई। इस दौरान सभी कलाकारों ने भगवान के विभिन्न भजनों पर अपनी प्रस्तुति पेश की, इस दौरान सभी भक्तजन संदीप नटखट एंड गु्रप के कलाकारों के साथ झूमते हुए दिखाई दिए, वहीं संस्था के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे गणपति महोत्सव पंडाल में भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी भक्तजनों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
-------------------