फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह बना लेफ्टिनेंट

Sun, 20 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल नारायणगढ़ के गांव छोटी कोहड़ी निवासी देवेंद्र सिंह कलेर ने आफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया में प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट पद ग्रहण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव छोटी कोहड़ी पहुंचने पर देवेन्द्र सिंह का परिजनों व ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लू बेल्स स्कूल नारायणगढ़ से बारहवीं पास करने के बाद उसका सेना में बतौर अधिकारी चयन हो गया था जिसके बाद उन्होंने चार वर्ष तक ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी, गया में प्रशिक्षण लिया। बकौल देवेंद्र सिंह कलेर अपने दादा व पिता से भारतीय सेना की बातें सुनकर उन्होंने सेना में बतौर अधिकारी काम करने का मन बना लिया था और बुजुर्गों के आशीर्वाद से उनका सेना में बतौर अधिकारी चयन हो गया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी सेना के माध्यम से देश की सेवा में लगी है। दादा नसीब सिंह, दादा के छोटे भाई गुरनाम सिंह व शुभ करण भारतीय सेना के माध्यम से देश सेवा कर चुके हैं। वहीं उनके पिता सुखवीर सिंह भी भारतीय सेना में बतौर हवलदार अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें