विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए शहर विधायक असीम गोयल। विज्ञप्ति
अंबाला सिटी। शहर विधायक असीम गोयल ने शुक्रवार को अंबाला शहर में 11 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। विधायक ने माता अंबिका देवी मंदिर के नजदीक आयोजित कार्यक्रम में इन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
उन्होंने बताया कि 20 वार्डों में जो कार्य किए जाने हैं, उन पर छह करोड़ सात लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार सभी वार्डों में एक करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से चार हजार स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम किया जाएगा।
इसके साथ ही 35 करोड़ की लागत से अंबाला शहर के वार्डों में 27 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के कार्य की भी निविदा जारी हो चुकी है। विकास परियोजनाओं के तहत नगर निगम द्वारा वार्ड एक के तहत 19 लाख 69 हजार की लागत से डंगडेहरी के सामुदायिक भवन के नवीनीकरण, वार्ड दो में दो करोड़ 10 लाख 90 हजार की लागत से गलियों, नालों, नालियों, धर्मशाला का निर्माण, वार्ड चार में 45 लाख 46 हजार रुपये की लागत से गलियों व नालियों के निर्माण कार्य , वार्ड पांच में 55.73 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य, बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने के बारे में, वार्ड छह में 44 लाख 29 हजार रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्यों का और बरसाती पानी की निकासी के लिए पीवीसी लाइन बिछानेरे, वार्ड आठ में 57 लाख 53 हजार रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्यों, पीवीसी पाइप लाइन बिछाने के बारे में, वार्ड 10 में 14.35 लाख रुपए की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों, वार्ड 13 में 18 लाख 47 हजार की लागत से सिटिजन फैसिलिटी सेंटर से संबंधित किए जाने वाले विकास कार्यों, वार्ड 14 में 21.43 लाख की लागत से वाल्मीकि धर्मशाला के हॉल के निर्माण कार्य होगा। इसके साथ ही 35 करोड़ की लागत से लगाए जाने वाली 27 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का टेंडर जारी हो चुका है।