फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जनप्रतिनिधियों के मिलने से विकास कार्याें को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लगभग छह साल बीत जाने के बाद अंबाला छावनी की जनता को छोटी सरकार मिलेगी। इस छोटी सरकार में जनप्रतिनिधियों के मिलने से उन्हें विकास कार्यों की भी सौगात मिलेगी और उनके बरसों से रुके हुए विकास कार्य भी पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं जनप्रतिनिधियों के मिलने से जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों के निर्माण के दौरान आ रही परेशानी से भी निजात मिलेगी। वहीं सरकारी सहित निजी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए भी वार्ड वासियों को यहां से वहां भटकना नहीं पड़ेगा। जनप्रतिनिधि मिलने से उनकी प्रशासन से जुड़ी परेशानियों का भी समाधान हो जाएगा।

नप कार्यालय में शुरु होगा बैठकों का दौर
नगर परिषद अंबाला सदर में 32 वार्डों के पार्षद व नप अध्यक्ष घोषित होने के बाद बैठकों को दौर शुरु होगा। सभी उम्मीदवार पूर्व घोषित वायदों को पूरा करने के लिए मंत्रणा करेंगे ताकि बजट के आधार पर वो वार्ड स्तर पर एक समान विकास कार्य करवा सकें। इससे भेदभाव व आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खत्म हो जाएगा। यह कार्य सभी वार्डों में एक समान रूप से किया जाएंगे और नप अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह पूरी योजना तैयार की जाएगी ताकि बरसों पुरानी विकास की मांग से जूझ रहे वार्ड वासियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


सड़कों, गलियों का बदलेगा स्वरुप
वार्ड स्तर पर विकास कार्याें की योजना में सड़कों व गलियों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बारिश के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े। वहीं पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी करवाया जाएगा। इसके तहत भूमिगत पाइप लाइन बिछाने पर भी चर्चा की गई है। इसके अलावा वार्ड स्तर पर जहां भी स्ट्रीट लाइट की जरूरत है तो वहां भी संबंधित क्षेत्र वासियों से जानकारी लेकर उनकी इस समस्या का भी समाधान करवाया जाएगा।

सीवरेज के कनेक्शन लंबित
नगर परिषद अंबाला सदर के अधीन 32 वार्डों में सीवरेज पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा हो गया है। ऐसे में अब लोगों को सीवर का कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि लोग जल्द से जल्द सीवर पाइप का कनेक्शन ले सकें। इसके बाद घर-घर जाकर टीम द्वारा सर्वे भी किया जाएगा ताकि क्षेत्र को गंदगी व बदबू मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें