फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर के 5 वार्डों में 2.50 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sat, 10 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के वार्डों में विकास कार्यों को लेकर ​शिलान्यास किया गया। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वार्डों में लगातार विकास कार्यों के लिए शिलान्यास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को वार्ड-2, 5, 13, 14 और 15 में करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन कार्यों में सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत, गलियों का पक्का करना, पार्कों का सुंदरीकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। विकास कार्यों के शुभारंभ पर वार्डों के पार्षदों के साथ भाजपा महामंत्री संजीव गोयल टोनी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निगम डिप्टी मेयर राजेश मेहता और पार्षद हितेश जैन ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष आंनद, पार्षद यतिन बंसल, फकीर चंद, अर्चना छिब्बर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के वार्डों में विकास कार्यों को लेकर शिलान्यास किया गया। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें