अंबाला। नगर परिषद के अधीन 31 वार्ड में नालियों व गलियों का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद ने विकास कार्यों को लेकर डी-प्लान के तहत योजना तैयार की है।
इस योजना के तहत अलग-अलग होने वाले विकास कार्याें पर दो करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद ने इन योजनाओं का स्वरूप तैयार कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर परिषद ने 25 विकास कार्याें की सूची तैयार की है, जिससे कि स्थानीय निवासियों की परेशानी का समाधान हो सके।
इन वार्डों में होंगे काम
वार्ड नंबर 25 में सीमेंट मिश्रण से 9 लाख 78 हजार की लागत से सड़क का निर्माण मकान नंबर 3762 से पवन कुमार की दुकान तक किया जाएगा। इसी प्रकार वार्ड नंबर 21 में शिव मंदिर से मच्छौंडा रोड तक गली का निर्माण चार लाख 95 हजार की लागत से, वार्ड नंबर 16 में सन्नी स्वीट्स से मुख्य नाले तक 16 लाख 70 हजार की लागत से सीवरेज पाइप, वार्ड नंबर आठ गली नंबर 6 में नौ लाख 92 हजार की लागत से सीवरेज पाइप, वार्ड नंबर दो में 11 लाख 74 हजार की लागत से गली का निर्माण, वार्ड नंबर दो कलरहेड़ी में सात लाख 61 हजार की लागत से गली का निर्माण, वार्ड नंबर 12 के अधीन प्रभु प्रेम पुरम में दो लाख 27 हजार की लागत से गली का निर्माण, प्रभु प्रेम पुरम में 11 लाख 11 हजार की लागत से गली का निर्माण, वार्ड नंबर आठ महेशनगर में 25 लाख की लागत से सीवरेज पाइप, वार्ड नंबर 10 सरसहेड़ी गांव में पांच लाख 40 हजार की लागत से गली और ड्रेन का निर्माण, वार्ड नंबर 10 में छह लाख 45 हजार की लागत से गली व ड्रेन का निर्माण, वार्ड नंबर आठ महेशनगर में 12 लाख 68 हजार की लागत से गली का निर्माण व सीवरेज पाइप डालना, वार्ड नंबर 27 गांधी मार्केट में 10 लाख 13 हजार की लागत से पब्लिक शौचालय का निर्माण, सोनिया कॉलोनी में 11 लाख 72 हजार की लागत से गली का निर्माण और वार्ड नंबर 11 में छह लाख 25 हजार रुपये की लागत से गलियों और नालियों को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा।
नई कॉलोनियों में सुविधाएं
वार्ड नंबर 22 सुंदरनगर में 12 लाख 66 हजार 600 रुपये की लागत से गली का निर्माण, वार्ड नंबर 24 हाउसिंग बोर्ड में 22 लाख 72 हजार की लागत से कंक्रीट मिश्रण से गली का निर्माण, वार्ड नंबर 31 लालकुर्ती सब्जी मंडी में पांच लाख 59 हजार की लागत से गली का निर्माण, वार्ड नंबर चार सूर्या नगर में चात लाख 65 हजार की लागत से गली का निर्माण, वार्ड नंबर चार दलीपगढ़ गांव में छह लाख की लागत से ड्रेन का निर्माण, वार्ड नंबर 31 डेरा बती में 14 लाख की लागत से आंगनवाड़ी का निर्माण, वार्ड नंबर 23 रंगिया मंडी में 11 लाख 80 हजार की लागत से आंगनवाड़ी और वार्ड नंबर 13 इंद्रपुरी टैगोर गार्डन में 10 लाख 16 हजार की लागत से गली का निर्माण और सीवरेज पाइप डालने का कार्य किया जाएगा।
वर्जन
नगर परिषद के अधीन 31 वार्डों की खामियों का दूर करने का कार्य लगातार जारी है ताकि स्थानीय निवासियों को सुविधाएं मिल सकें। इसी कड़ी में लगभग ढाई करोड़ के विकास कार्याें की रूपरेखा तैयार की गई है, जिससे कि सभी वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की कमी न रहे।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।