अंबाला। हिल रोड सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं राज्य स्तर पर आयोजित संयुक्त कराटे प्रतियोगिता में 10वीं कक्षा के छात्र देवांशु ने स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आरईसी संयुक्त राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की छात्रा इशिका ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रधानाचार्या सुनीता मनचंदा ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय चेयरमैन कैलाश चंद मल्होत्रा, प्रबंधक प्रो. तारा चंद गुप्ता, महासचिव सुधीर ने विजेता प्रतिभागियों और प्रकल्प प्रभारी शिक्षकों की प्रशंसा की। इस अवसर पर राम कुमार, धीरज, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।