अंबाला क्षेत्र में आयोजित संत-सम्मेलन के दौरान मौजूद महाराज व अन्य। प्रवक्ता
अंबाला। स्थानीय क्षेत्र में महात्मा नंदकिशोर, हरेन्द्र सिंह और ज्ञान ज्योति मनोरमा की अगुवाई में आयोजित दो दिवसीय संत सम्मेलन संपन्न हो गया। इस आध्यात्मिक समागम में निराकारी जागृति मिशन के चेयरमैन व महामंडलेश्वर एडवोकेट सतगुरु स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने शिरकत की। उन्होंने ने कहा कि आत्म तत्व ही सृष्टि का मूल आधार है, जो जन्म और मृत्यु के बंधन से परे है। उन्होंने सफलता के लिए दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच को अनिवार्य बताया। सम्मेलन में महात्मा एम लाल और एडवोकेट अतुल सहित अन्य विद्वानों ने गुरुवाणी व भजनों से संगत को निहाल किया। प्रबंधन समिति ने महाराज को शाॅल व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। संवाद