अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी आवास पर कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन करते कार्यकर्ता। प्रवक्ता
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापना के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि जारी की है। इस निर्णय से गदगद 12 क्राॅस रोड, आंबेडकर नगर और मोची मंडी के लोगों ने मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंचकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों ने बाबा साहब अमर रहें के जमकर नारे लगाए। नगर परिषद के उपप्रधान ललिता प्रसाद व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि यह अंबाला के लिए गर्व की बात है कि इतनी बड़ी राशि बाबा साहेब के सम्मान में दी गई है। इससे एक भव्य स्मारक तैयार होगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छावनी की नवगठित इकाई ने भी मंत्री अनिल विज से शिष्टाचार भेंट की। नवनियुक्त प्रधान डॉ. जितेंद्र अग्रवाल और सचिव डॉ. जनक राज सैनी सहित अन्य डॉक्टरों ने मंत्री का हालचाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। मंत्री विज ने नई टीम को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई दी। संवाद
अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी आवास पर कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन करते कार्यकर्ता। प्रवक्ता