फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईआईटी रूड़की में तैयार होगा सड़कों का डिजाइन

विज्ञापन
अंबाला कैंट में बना नगर परिषद का कार्यालय।
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट क्षेत्र में बनने वाले सड़कों का डिजाइन आईआईटी रूड़की में तैयार होगा, जिससे कि सड़कों को आगामी 20 वर्षों तक रिपेयर करने की जरूरत न रहे और जो प्रत्येक मौसम के हिसाब से भी सही हों।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर नगर परिषद अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर भेजा है, जिससे कि उनसे प्राप्त मार्गदर्शन के आधार पर सड़कों के नवनिर्माण का कार्य शुरू हो सके। इसके लिए उन्हें नप कार्यालय में आने का निमंत्रण भी दिया है। प्राप्त जानकारी आईआईटी रूड़की से जो डिजाइन तैयार करने को कहा गया है, उसमें सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण से तैयार होने वाली सड़कें शामिल हैं। सड़कों का निर्माण तीन लेयर में किया जाएगा ताकि बारिश या भारी वाहनों के चलने के बावजूद सड़क को कोई नुकसान न हो।
14 करोड़ रुपये होंगे खर्च
नगर परिषद अधिकारियों ने कुछ समय पहले अंबाला कैंट के सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया था कि कहां-कहां कौनसी सड़क खस्ताहाल है। इसके बाद सड़कों को रिपेयर करने की अनुमानित लागत तैयार की गई। लेकिन गृहमंत्री ने सभी सड़कों को नए सिरे से तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद सड़कों की अनुमानित लागत तीन करोड़ से बढ़कर 14 करोड़ पहुंच गई। सड़कों को लेकर निकाय विभाग के मुख्यालय से अप्रूवल मिल चुकी है।
विज्ञापन

बदलेगा इन सड़कों का स्वरूप
अंबाला कैंट के सभी बाजारों की सड़कें काफी बदहाल हैं। इसमें हिल रोड, अनाजमंडी, सब्जी मंडी सड़क की हालत काफी खस्ता है, जबकि इन सड़कों पर हमेशा वाहनों की आवाजाही रहती है। नप ने सड़कों को बनाने का जो खाका तैयार किया है। उसमें क्राॅस रोड नंबर जीरो विजय जनरल स्टोर से क्राॅस रोड नंबर चार हरगोलाल फैक्ट्री तक सड़क का नवनिर्माण होगा। इसी प्रकार क्राॅस रोड नंबर जीरो से क्राॅस रोड छह हिल रोड, नांदरा अस्पताल से खुच्चल हैंडलूम क्राॅस रोड नंबर चार, निगार सिनेमा से आउटर लार्ज रोड क्राॅस रोड चार, करतार स्वीट्स क्राॅस रोड नंबर आठ से क्राॅस रोड नंबर नौ अप्पू हेयर ड्रेसर के साथ और आउटर लार्ज रोड क्रास रोड नंबर नौ से अमरनाथ पान भंडार तक सड़कों का नवनिर्माण होगा।
वर्जन
बाजारों में बनने वाली सीसी सड़कों का डिजाइन आईआईटी रूड़की की ओर से तैयार होगा। गृहमंत्री के निर्देश पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मांगा है, जिससे कि जल्द से जल्द डिजाइन तैयार हो जाए और टेंडर लगाकर सड़कों का कार्य भी शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, एक्सईएन, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें