बराड़ा। उगाला स्थित कृष्ण मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की ओर से अरोड़ा वंश के संस्थापक अरूट महाराज का जन्मजयंती उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया।
इस दौरान महासभा की ओर से उगाला क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के कक्षा दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों की ओर से विभिन्न स्कूलों में उत्तीर्ण रहने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के पदाधिकारी सहित भक्तों ने मिलकर अरूट महाराज को पुष्प माला अर्पित कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि अरूट महाराज द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलते हुए अरोड़ा समाज के बुजुर्गों ने 1947 में देश विभाजन के समय काफी मेहनत की है। अपना सब कुछ छोड़कर आने के बावजूद घर परिवार का पालन पोषण करने के साथ समाज के हर क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज भी अरूट महाराज के वंशज अरोड़ा खत्री अरोड़ा वंश समाज के लोग जरूरतमंदो की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश महासचिव राकेश भल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।