फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवा संसद प्रतियोगिता में डेरा स्कूल प्रथम

विज्ञापन
युवा संसद कार्यक्रम में सम्मानित छात्र व मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
नारायणगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डेरा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने विजेता टीम को सम्मानित किया। कालड़ा ने एससीईआरटी गुड़गांव और डाइट मोहड़ा की ओर से प्राप्त दो ट्रॉफियां प्रधानाचार्या रीटा बंसल को भेंट कीं। राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता नीलकमल और गणित प्रवक्ता बलबीर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डाइट मोहड़ा से आए डॉ. विकास कुमार, सरपंच बलजीत सिंह, एसएमसी प्रधान विनीता देवी और डाइट से डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे। संवाद

युवा संसद कार्यक्रम में सम्मानित छात्र व मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें