शहर के मनमोहन नगर में नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता व डिप्टी
अंबाला। लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद अब डिप्टी मेयर राजेश मेहता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस सिलसिले में रविवार को मेहता ने मनमोहन नगर में नुक्कड़ सभा से कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की बात कही।
मेहता ने पार्टी प्रत्याशी वरुण चौधरी की जीत में भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। इस दौरान डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया, उसी तरह अब जनता विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को विदा करने की तैयारी में है।
मेहता ने कहा कि एनडीसी, परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी ही इस सरकार को ले डूबेगी। इस सरकार ने प्रदेश की जनता को पिछले दस सालों में जितना परेशान किया, उतना कभी किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब इस सरकार की विदाई का समय आ चुका है। मेहता ने शहर विधायक एवं परिवहन मंत्री असीम गोयल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि असीम अंबाला शहर के फेल विधायक है। अपनी सरकार के दस साल के कार्यकाल में वह किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा नहीं करवा पाए।
न तो दस साल में नौरंगराय तालाब बन पाया, न महावीर पार्क का सौदर्यीकरण हो पाया। नागरिक अस्पताल का नया भवन भी अधर में लटका हुआ है। जनता की कोई भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। सफाई के कलंक से शहर का हर नागरिक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि विधायक केवल नारियल फोड़ने में माहिर हैं।