फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डिपो संचालक दो फाड़, कहीं मिला राशन तो कहीं ताले

विज्ञापन
राशन डिपो के बाहर लाइन लगाकर खड़े लोग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डिपो संचालकों की पिछले 16 दिन से लगातार हड़ताल चल रही है। इस दौरान डिपो संचालकों ने अपनी राशन की दुकानों को बंद कर विरोध जताया। बुधवार को डिपो संचालक दो फाड़ दिखाई दिए।
विज्ञापन

कुछ क्षेत्रों में डिपो संचालकों ने लोगों को राशन बांटा। अभी डिपो संचालकों के पास पर्याप्त राशन नहीं है, मगर फिर भी वह लोगों का राशन दे रहे हैं। दूसरी तरफ कई दिन बाद राशन की कुछ दुकानें खुल तो लोगों की लंबी लाइन दिखाई दी।
इधर डिपो संचालकों की अंबाला डिपो होल्डर्स एसोसिएशन के बैनर तले बराड़ा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इसमें हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने का फैसला लिया है। ऐसे में जिन स्थानों पर दुकानें अभी तक बंद हैं वहां पर सबसे अधिक लोगों को दिक्कत आ रही है। गौरतलब है कि करीब 350 डिपो मौजूद हैं।
विज्ञापन


डिपो पर राशन की कमी

डिपो पर राशन की कमी रही। कुछ ही डिपो पर राशन पहुंच पाया है। विभागीय अधिकारियों की मानें अभी 50 प्रतिशत राशन दुकानों पर उपलब्ध कराया। बाकी सप्लाई आने पर भेजा जाएगा। इसके साथ ही इस महीने सरसों की तेल की जगह सूरजमुखी का तेल लोगों को दिया जाएगा।

आधा राशन ही मिला

शालीमार कॉलोनी निवासी संगीता ने बताया कि आज सुबह ही जानकारी मिली कि राशन की दुकान खुली है। वह सुबह से लाइन में लगी हुई थी। मुझे लगा कि सारा राशन मिल जाएगा मगर पता चला कि तेल खत्म है। अभी सिर्फ बाजरा और गेहूं वितरित हो रहा है। अब बाकी सामान बाहर से खरीदना पड़ेगा।

राशन खत्म हुआ

शालीमार कॉलोनी निवासी रोशनी ने बताया कि काफी देर से लाइन में खड़ी रही। जब तक मेरा नंबर आया तब तक डिपो ही बंद हो गया है। इतने दिनों से राशन मिलने का इंतजार था। अब राशन न मिलने से बाहर से राशन खरीदना पड़ेगा।



असमंजस में विभाग, कैसे बंटेगा राशन

जिला खाद्य और आपूर्ति अधिकारी अपार तिवारी ने बताया कि हड़ताल के चलते डिपो चालकों ने राशन वितरण करना बंद किया है। ऐसे में उनके पास सरकार की ओर से राशन वितरण के लिए कोई निर्देश नहीं आए। जैसे ही निर्देश आएंगे, कार्रवाई की जाएगाी। डिपो धारकों से भी बैठक होगी जिसमें उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की जाएगी और उनकी समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन

महीने के अंत तक सभी राशन डिपो को राशन मुहैया करा दिया जाएगा। जिसमें गेहूं, बाजरा, तेल व चीनी शामिल है। ।-अपार तिवारी, जिला खाद्यापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें