फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेंटल सर्जन को कार से मारी टक्कर, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ बस स्टैंड से भतीजे की बाइक पर घर जा रही डेंटल सर्जन युवती को पहले बार से टक्कर मारने और फिर दोनों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के पिता संजीव वालिया का आरोप है कि युवती और भतीजे के थप्पड़ मारने के बाद मारपीट की। ये मारपीट 10 सितंबर 2023 को हुई थी लेकिन उस समय पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की थी। आखिर में अब कोर्ट के आदेश पर नारायणगढ़ पुलिस ने संचित, पवन व विनोद बुद्धिराजा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संजीव वालिया ने कोर्ट में सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी चंडीगढ़ में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी बीडीएस करने के बाद एमडीएस कर रही है। 10 सितंबर को उसकी बेटी शाम करीब सात बजे कॉलेज से आ रही थी। भतीजे को बाइक पर नारायणगढ़ बस स्टैंड भेजा था और वो दोनों वापस घर आ रहे थे। इतने में नारायणगढ़ निवासी संचित बुद्धिराजा अपनी कार में आया और बेटी का पीछा करने लगा। जैसे ही बेटी व भतीजा नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ के पास पहुंचे तो आरोपी ने जानबूझकर अपनी कार से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों नीचे गिर गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संचित बुद्धिराजा ने उसकी बेटी को थप्पड़ मारे और भतीजे ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की थी।
इसके बाद अपने दो साथी पवन और विनोद बुद्धिराजा को भी मौके पर बुलाकर सभी ने मिलकर मारपीट की थी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और डायल-112 को भी सूचना दी थी। इतने में बदमाश फरार हो गए थे। 10 सितंबर को नारायणगढ़ पुलिस थाने में एक शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 28 सितंबर को डाक के जरिए एसपी अंबाला को शिकायत सौंपी, लेकिन उस शिकायत पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अब उनके पास न्यायालय में गए थे और कार्रवाई की गई है। नारायणगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें