फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज भी घना कोहरा छाने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। घना कोहरा छाने से मंगलवार रात को दृश्यता पांच मीटर से नीचे रही। कई जगहों पर तो दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई। इस कारण रात को आवाजाही में वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि सुबह 10 बजे शहर में धूप निकल गई। जिससे दिनभर मौसम सुहावना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान पिछले 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को भी अत्यधिक कोहरा छाने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 31 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 31 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 28 दिसंबर को भी सुबह के समय धुंध रहने और रात्रि तापमान में गिरावट संभावित है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29 से 31 दिसंबर के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल छाने और हवाएं चलने की संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं। इसके बाद एक जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क और सुबह के समय धुंध संभावित है।
विज्ञापन

आगे ऐसा रह सकता है मौसम

28 दिसंबर को सुबह अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना। दिन का अधिकतम 19.6 तापमान डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

29 दिसंबर को सुबह घना कोहरा छाने की संभावना। दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

30 दिसंबर को बादल छाने की संभावना। दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

31 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें