शहर के जलबेड़ा गांव के पास खेतों में सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
अंबाला सिटी। सुबह से करीब 10 बजे तक घना कोहरा छाने से लोगों को आवाजाही का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे का ज्यादा असर देखने को मिला। जिससे सुबह स्कूलों के बच्चों और अपने कार्य पर जाने के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह करीब 10 बजे धूप निकलने के बाद कोहरा कम हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक घना कोहरा छाने को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार शाम को भी कोहरा छाने से मौसम धुंधला रहा।
अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रह सकती है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना भी बन रही है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने के आसार हैं।
शहर के जलबेड़ा गांव के पास खेतों में सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
शहर के जलबेड़ा गांव के पास खेतों में सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
शहर के जलबेड़ा गांव के पास खेतों में सुबह छाया घना कोहरा। संवाद