फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा डेंगू का खतरा, लोग भयभीत

Fri, 30 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिस वजह से लोगों में दहशत का माहौल बरकरार है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि डेंगू ने अब सैन्य क्षेत्र में भी पांव पसार लिए है। 
विज्ञापन

वीरवार को डेंगू बुखार के तीन मरीज सैन्य क्षेत्र से ही सामने आए, जबकि अन्य इलाकों में लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। अभी तक डेंगू मरीजों की संख्या 262 हो गई है। जबकि पांच दिन पहले ही मरीजों की संख्या 200 थी। इसी बात को लेकर स्वास्थ्य महकमे के अफसर भी लगातार टेंशन में हैं और डेंगू के जल्द थमने का दावा कर रहे हैं। लेकिन दिन-ब-दिन लगातार डेंगू के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
तीन दिन में दो डेंगू संदिग्ध मौत अंबाला कैंट में तीन दिनों में संदिग्ध डेंगू से दो मौत हो चुकी है। मंगलवार को जहां लालकुर्ती की महिला की मौत हुई थी, वहीं वीरवार को बीसी बाजार के दींपाशु की भी मौत हो गई। दोनों ही मामलों में परिजनों का कहना था कि दोनों मरीज पिछले काफी दिनों से बीमार थे और उनका चंडीगढ़ में भी रेफर किए गए। लेकिन उसके बावजूद भी बुखार नहीं संभला और दोनों की मौत हो गई। इलाज के दोनों मरीजों के प्लेटलेट्स काउंट बहुत ही कम रहे, जिस वजह से दोनों की मौत हो गई। लेकिन स्वास्थ्य महकमे के अफसरों का कहना है कि अभी इन दोनों केसों में हिस्ट्री चैक की जा रही है, जांच के बाद ही डेंगू से मौत की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को डेंगू के इन मरीजों को हुई पुष्टिसैन्य क्षेत्र की तोपखाना परेड की सीमा, मिलट्री डेयरी फार्म के सन्नी व रजनी, कांता बब्याल, पूजा लौटों, गुलशेर, शिवपुरी कालोनी, रामेंद्र बब्याल संजीव दुर्गा नगर, लेखिका बलदेव नगर, पंकज ब्राह्मण माजरा, राजेश हिम्मतपुरा को तेज बुखार के चलते सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जिनकी जांच के बाद डेंगू बुखार की पुष्टि हो गई।
प्राइवेट अस्पतालों में भी बढ़ रहे मरीजहालांकि स्वास्थ्य महकमा केवल सिविल अस्पतालों में ही दाखिल होने वाले डेंगू मरीजों की ही गिनता सार्वजनिक कर रहा है, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल होने वाले डेंगू ग्रस्त मरीजों की गिनती स्वास्थ्य महकमा सार्वजनिक नहीं करता। लेकिन स्थिति यदि देखी जाए तो प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू और संदिग्ध डेंगू ग्रस्त बुखार से ग्रस्त मरीजों की संख्या का आकड़ा 1000 से पार हो चुका है। लेकिन जब तक ये मरीज सिविल अस्पतालों की ओपीडी में रजिस्टर्ड नहीं होंगे और स्वास्थ्य महकमा प्राइवेट डाक्टरों की रिपोर्ट को दरकिनार कर खुद डेंगू बुखार का टेस्ट कर पुष्टि नहीं करेगा, तब तक उसे डेंगू मरीजों में नहीं गिरेगा। लेकिन दूसरी ओर, प्राइवेट अस्पतालों में लगातार संदिग्ध बुखार ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
कई इलाकों में फोगिंग नहीं, बढ़ रही चिंताअंबाला के कई इलाकों में आज तक फोगिंग नहीं हुई। इसी को लेकर स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं बढ़ रही है। कालोनियों में पानी आज भी खड़ा हुआ है। मच्छरों की फौज पनप रही है। लेकिन स्वास्थ्य महकमे का फोगिंग अभियान दम तोड़ चुका है। इसी बात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। पालम विहार के सतीश, गणेश विहार के सुखदेव, रामनगर के आशीष, टैगोर नगर के सौरभ, बैंक एनक्लेव की कुसुम, सिटी लक्ष्मी नगर की सरोज बाला, कैंट पटेल नगर के राजकुमार के अनुसार जब से बारिश हुई है, तभी से कालोनियों में हालात खराब है। मच्छर बहुत ज्यादा है, लेकिन आज तक कोई यहां फोगिंग करने नहीं आया। उनके अनुसार पार्षदों और नगर निगम में फोगिंग करवाने को कई बार कह दिया, कोई सुनता ही नहीं, इसलिए अब कहना ही छोड़ दिया है।

मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन स्वास्थ्य महकमे के प्रयास भी लगातार जारी है। फोगिंग करवाई जा रही है, लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। लोग भी थोड़ा सहयोग करें, आसपास पानी जमा न रहने दें, यदि हैं, तो वहां कच्चा तेज, कैरोसीन तेल व डीजल डालते रहें। -डॅाक्टर विनोद गुप्ता, चीफ मेडिकल अफसर, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें