फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कड़ी धूप में अर्धनग्न होकर सड़कों पर प्रदर्शन

विज्ञापन
जंडली पुल के पास बैठे रोष व्यक्त करते हुए युवा। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे पर बुधवार को 40 से 50 युवाओं का एक झुंड अर्धनग्न अवस्था में नजर आया। जंडली पुल के पास बैठे युवाओं कहना था कि वे फायर मैन भर्ती को लेकर अपना रोष प्रकट कर रहें है। रोष जता रहे युवा विनोद ने बताया कि वर्ष 2023 दिसंबर में हुई फायर मैन की भर्ती में परीक्षा हुई थी। परीक्षा में प्रदेश के 1400 युवा पास हुए थे।
विज्ञापन

पास होने के बाद भी उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसी को लेकर वे पिछले तीन दिनों से अर्धनग्न अवस्था में कड़ी धूप में पैदल यात्रा कर रहे हैं। विनोद ने बताया कि परीक्षा के बाद सिर्फ 800 बच्चों का रिज्ल्ट घोषित किए गए थे। उनमें से भी कई युवाओं को अलग अलग बहाने बनाकर निकाल दिया गया। कुछ समय बाद 238 युवाओं को भर्ती किया गया। जबकी बाकी के युवाओं को भर्ती नहीं किया गया।विनोद ने बताया कि अगर इस भर्ती के 2000 से अधिक पद खाली पड़े है।
पंचकूला से करनाल तक चलेंगे पैदल
इसी को लेकर वे पंचकूला में एचएसएससी कार्यालय में भी गए थे। युवाओं को वहां से भी निराश होकर खाली हाथ ही लौटना पड़ गया। इसी को लेकर वे पैदल ही पंचकूला से चल पड़े। विनोद ने कहा कि वे पैदल पैदल ही करनाल तक का सफर करेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं कि तो वे इसी प्रकार हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करेंगे। जरूरत पड़ी तो वे पूरे हरियाणा में भी इसी प्रकार से भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें