फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल मंत्री आवास पर दिया धरना

Fri, 22 Jan 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा पार्क में गुरुवार को नए चयनित जेबीटी टीचरों ने नियुक्ति पत्र न मिलने के विरोध में संयुक्त रूप से एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऐसे में जेबीटी टीचरों ने अपनी मांग को पूरा करने के लिए सरकार से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

उसके उपरांत जेबीटी टीचर्स ने मांगों को लेकर बाजारों में रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ भेदभाव करने के आरोप भी लगाए। जिसके बाद टीचर्स स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपना चाहा। लेकिन मंत्री अनिल विज मौजूद न होने पर टीचर्स धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और जल्द ही उनकी मांगपत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
उधर, जेबीटी टीचर्स सर्वप्रीत संधू ने कहा कि नए जेबीटी टीचर्स को लगे 18 माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत भी करवाया जा चुका है। लेकिन उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है जिससे समस्त जेबीटी टीचर्स में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें