फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पहलवानों के समर्थन में संगठनों का प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। संयुक्त किसान-मजदूर इंकलाब मंच, छात्र संघर्ष मंच व सीआईटीयू की रविवार को बैठक हुई। इसमें महिला पहलवानों के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को अभी तक गिरफ्तार न करने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की गई। बैठक में तीनों संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बचाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बृजभूषण का पांच जून को दोपहर एक बजे सुभाष चौक पर पुतला फूंका जाएगा। तीनों संगठनों की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ व स्थानीय मुद्दों को लेकर संघर्ष करने पर भी सहमति बनी। इसके लिए सभी किसान संगठनों, गन्ना संघर्ष समिति, कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्ज एसोसिएशन, युवा संगठन, जिला बनाओ संघर्ष समिति के नेताओं की बैठक 10 जून को कम्युनिटी हाॅल नारायणगढ़ में सुबह 10 बजे बुलाई गई है। इसमें स्थानीय स्तर के मुद्दों को चिह्नित कर संघर्ष की रूप रेखा तैयार की जाएगी। बैठक में इंकलाब मंच से धर्मवीर ढींढसा, छात्र संघर्ष मंच से अजय, विशाल व अभिषेक एवं सीआईटीयू से रमेश नन्हेड़ा व सतीश सेठी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें