फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कर्मचारियों का थाली-ताली बजाकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कर्मचारी नगर निगम से ताली-थाली बजाते स्थानीय विधायक के निवास पर पहुंचे और थाली-ताली बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार अब भी उनकी मांगे पूरी नहीं करती तो 28 मई को प्रदेशभर के कर्मचारी एकत्रित होकर बड़ी रैली करेंगे। कर्मचारियों का कहना है की सरकार 29 अक्टूबर 2022 और पांच अप्रैल को हुए समझौते को लागू करे वरना बड़ा आंदोलन शुरू होगा।
साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सामान काम और समान वेतन और पुरानी पेंशन नीति लागू करने की भी मांग की। इसके अलावा अग्निशमन विभाग को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में शामिल करने और 2063 फायर ऑपरेटरों के पदों पर की जाने वाली भर्ती पर रोक लगाने। माली, बेलदार, क्लर्क, बिल वितरक, ड्राईवर, टिपर चालक एवं हेल्पर, ट्यूबवेल चालक और हेल्पर, सीवर मेन आदि के नए पद सृजित किये जाये, एसीपी नियमों में ढील देने और पदोन्नति करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें