कलरहेड़ी में अवैध कॉलोनी में की गई तोड़फोड़। विभाग
अंबाला सिटी। जिला अर्बन एरिया के गांव कलरहेड़ी में लगभग 2.5 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नगर योजनाकार के दस्ते द्वारा की गई। इस कार्रवाई के दौरान अवैध काॅलोनी में बनी कच्ची सड़कों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भूमालिक-प्रॉपर्टी डीलर में काॅलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाॅट बेच रहे हैं।
कलरहेड़ी में अवैध कॉलोनी में की गई तोड़फोड़। विभाग