फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मानदेय की मांग, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी अग्रसेन चौक के पास ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले कर्मचारी जिला प्रधान निर्मल सिंह व सचिव रोहताश के नेतृत्व में बस स्टैंड से अग्रसेन चौक तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और विरोध जताया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में ग्रामीण सफाई कर्मी 10 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। पंचायत मंत्री ने आठ नवंबर को यूनियन के साथ बैठक निश्चित की थी। जिसे यह कहकर स्थगित कर दिया कि दिवाली के बाद बैठक करेंगे।
विज्ञापन

गांवों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, मगर सरकार को जनता व सफाई कर्मियों की चिंता नहीं है। सफाई कर्मियों की अनदेखी सरकार को महंगी पड़ेगी। सीटू नेता सतीश सेठी ने कहा कि सफाई कर्मियों का मुख्य काम मनुष्य और पशुओं के मल-मूत्र को साफ करना, सड़कों व गलियों में फेंके गए कूड़ा-कर्कट को उठाना, गंदगी से भरी खुली नालियों की सफाई करना शामिल है। गंदगी उठाने के लिए उन्हें दस्ताने, जूते व तेल-साबुन देना तो दूर की बात पूरा वेतन तक नहीं दिया जाता है। मानदेय के नाम पर मिलने वाला कम वेतन भी समय पर नहीं मिलता है। ऊपर से बेगार प्रथा के चलते सफाई कर्मचारियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार होता है। ग्रामीण सफाई कर्मी वेतन को महंगाई के साथ जोड़ने, बीडीपीओ के पे-रोल पर लेने, वेतन में हर साल तीन प्रतिशत बढ़ोतरी व 20 छुट्टियों का लाभ देने, सफाई कर्मियों को पक्का करने व न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू करने की मांग को लेकर 36 दिन से हड़ताल पर हैं। इस दौरान नारायणगढ़ खंड से नरेंद्र कुमार, वीर सिंह, खंड साहा से कर्मवीर व हिमांशु, शहर खंड से नरेंद्र व संजू, छावनी खंड से गोल्डी व दीपक, शहजादपुर से संजीव कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भाग लिया।
रोडवेज कर्मी की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा
ग्रामीण सफाई कर्मियों ने अंबाला छावनी में रोडवेज कर्मी की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन का भी समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें