फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेंट्रल जेल को स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनाने की मांग

विज्ञापन
अंबाला की सेंट्रल जेल में बना एतिहासिक फांसीघर व साथ में खड़े बार के पदा​​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रोहित जैन ने मुख्यमंत्री को साैंपा ज्ञापन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। अंबाला सेंट्रल जेल की 175 साल पुरानी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित कर उसे स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय के रूप में विकसित करने की मांग उठी है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रोहित जैन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को इस संबंध में विस्तृत ज्ञापन भेजा है। उन्होंने अंडमान की सेल्युलर जेल की तर्ज पर इसे विकसित करने का आग्रह किया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि अंबाला सेंट्रल जेल देश के स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवशाली साक्षी है। यहां बसंत कुमार विश्वास और आजाद हिंद फौज के सेनानी जसलेश्वर सिंह जैसे कई क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी। सुचेता कृपलानी, मौलाना साबरी, अमृत कौर और शहीद भगत सिंह की बहन अमर कौर जैसे दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी भी इस जेल में बंदी रहे थे। इतिहास के इन अनमोल साक्ष्यों को सहेजने के लिए इसे राष्ट्रीय धरोहर बनाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल स्वरूप संरक्षण और शोध केंद्र
बार एसोसिएशन ने मांग की है कि यदि प्रशासनिक कारणों से जेल को अन्यत्र स्थानांतरित किया भी जाता है, तो भी इसके पुराने ऐतिहासिक भवनों, बैरकों और फांसीघर के मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ न की जाए। इस परिसर को शोध केंद्र और संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाए। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा देना है। ज्ञापन की प्रतियां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय संस्कृति मंत्री को भी सूचनार्थ भेजी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें