फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रमेश धीमान बने श्री विश्वकर्मा धर्मशाला के प्रधान

Tue, 10 Mar 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
श्री विश्वकर्मा धर्मशाला सेवा समिति के नवनियुक्त सदस्यों के साथ समिति के पदा​धिकारी। समिति
विज्ञापन
व्यासपुर। व्यासपुर स्थित कपालमोचन में श्री विश्वकर्मा धर्मशाला सेवा समिति ट्रस्ट का गठन किया गया। रविवार को विश्वकर्मा धर्मशाला कपालमोचन में नवनियुक्त प्रधान रमेश धीमान (शाहपुर) की देखरेख में बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई। सर्वसम्मति से रमेश धीमान शाहपुर को ट्रस्ट का प्रधान चुना गया। इसके साथ ही अशोक धीमान को उपप्रधान, मुकेश और सुमित को सचिव तथा संदीप को कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी गई। कुलदीप, संजीव, अनिल धीमान, अरुण, उमेश और गुलशन को ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया। कमेटी के बीरू धीमान और बरखा राम धीमान ने नवनियुक्त प्रधान रमेश धीमान और पूरी कार्यकारिणी का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें