संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक हुई। जिसका आयोजन प्रधान अश्विनी कुमार के नेतृत्व में किया गया।
बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत निर्णय लिया गया कि संगठन को रेंज स्तर पर गठित कर उसका पंजीकरण करवाया जाएगा। इसके लिए अंबाला से पांच सदस्यों का चयन किया गया। जिनके नाम पंचकूला प्रधान को भेजे जाएंगे। इसके बाद हरियाणा राज्य स्तर पर एक्स पुलिस संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी सदस्यों ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों को वरिष्ठ नागरिकों की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
बस व रेलवे यात्रा में 50 प्रतिशत की रियायत, सभी बीमारियों में कैशलेस उपचार की सुविधा तुरंत लागू करने, अन्य राज्यों की तर्ज पर पेंशनरों की आयु 65, 70, 75 व 80 वर्ष पूर्ण होने पर क्रमशः 5, 10, 15 व 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि देने और पेंशन की कम्युटेड राशि की कटौती 10 वर्ष 8 माह में पूरी करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। बैठक में ओमप्रकाश, लक्ष्मी चंद, संतोष सिंह, राजेंद्र कुमार, गुलशन कुमार, कुलदीप चंद, सुरेश पाल, यशपाल राणा, तरसेम पाल, जसवंत सिंह व अन्य मौजूद रहे।